News

9/3/2026 4:30:33 PM

न्यू सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्नों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। शास्त्री नगर स्थित न्यू सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल में 3 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और जन्माष्टमी के महत्व को रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया।

कार्यक्रम के दौरान अविशा, वैष्णवी, अनाया, स्नेहा, अनवी, लविशा, टिविंकल, अधिराज, आरव, आरूष, संस्कार, अवि, मानवी और आरूषी सहित अन्य बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन जीत लिया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों से गूंज उठा।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक मधु अरोड़ा और प्रधानाचार्य नवीश अरोड़ा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय पर्व और त्योहार बच्चों को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और कर्मयोग का संदेश देती है।

कार्यक्रम में शिक्षिका राखी अरोसे सहित रूपा, रेनु, पारूल, पायल, आकृति, प्रवेश, रश्मि, अल्का, अंजली और अन्य अध्यापक मौजूद रहे। शिक्षकों ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies