दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। लायंस क्लब रुड़की की ओर से लायंस स्कूल पाडली गुर्जर, परगना रुड़की में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की 12 शिक्षिकाओं को लायंस इंटरनेशनल की ओर से प्राप्त प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ लायंस क्लब अध्यक्ष प्रीति मैदिरता और स्कूल चेयरमैन डा. पीके गुप्ता ने सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान शिक्षकों के योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया गया।
लायन यश नारंग ने शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की दिशा मिलती है। उन्होंने सभी शिक्षिकाओं से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार और जिम्मेदारी का भाव देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर लायन अरविंद कश्यप, लायन अभिषेक सरीन और रंजना गुप्ता ने विद्यालय की प्रधानाचार्य तथा सभी शिक्षिकाओं को उपहार भेंट कर उनके योगदान के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य लोग मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies