दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। भारी बारिश के बावजूद उत्तराखंड किसान मोर्चा का एसडीएम कार्यालय पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना रविवार को भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता सरदार अमृतपाल सिंह ने की, जबकि संचालन चौधरी सुरेंद्र लंबरदार ने किया।
धरने को संबोधित करते हुए चौधरी गुलशन रोड ने कहा कि चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन इसका लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पूरे देश में चीनी के बढ़े दामों की चर्चा हो रही है, उसी तरह इकबालपुर शुगर मिल पर किसानों के बकाया गन्ना भुगतान की भी चर्चा होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसानों को उनके बकाया भुगतान के साथ ही आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति कुंतल घोषित किया जाना चाहिए। इससे चीनी के बढ़े दाम का वास्तविक लाभ किसानों तक पहुंच सकेगा और उन्हें अपनी फसल का उचित मूल्य मिल पाएगा।
किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की मांगों पर जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। भारी बारिश के बावजूद किसानों के धरने पर डटे रहने से आंदोलन में उनका आक्रोश और मजबूती नजर आई।
धरने में दीपक पुंडीर, धर्मेंद्र चौधरी, मोहम्मद आजम, सरदार जसवीर सिंह, अनिल सैनी, सोनू, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद नाजिम, शाहिद चौधरी, सेवाराम, समीर आलम, कांचू, संदीप रोड, रमेश रोड, विजयपाल सैनी, शमशेर सिंह, मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद गालिब, जॉनी कुमार, मोहम्मद अमजद, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies