News

9/6/2026 4:32:35 PM

बेलड़ा के उज्ज्वल कुमार का सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन-क्षेत्रीय विधायक ने घर पहुंचकर दी बधाई...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। कलियर विधानसभा क्षेत्र के बेलड़ा गांव निवासी उज्ज्वल कुमार का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने उनके आवास पर पहुंचकर उज्ज्वल कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि उज्ज्वल कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और कठिन परिश्रम के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनका सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होना न केवल उनके माता-पिता और परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वल की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ें। मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी युवा बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वल कुमार ने अपनी सफलता से यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य के प्रति ईमानदारी और समर्पण हो तो सफलता अवश्य मिलती है।इस दौरान उज्ज्वल कुमार के परिजनों और ग्रामीणों ने भी उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies