News

9/6/2026 11:37:32 PM

शिक्षक दिवस पर मदरहुड विश्वविद्यालय में 70 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की।  मदरहुड विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की 11 विभिन्न संकायों के 70 उत्कृष्ट शिक्षकों को शिक्षा, शिक्षण और अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। उनका ज्ञान और मार्गदर्शन विद्यार्थियों के भविष्य को आकार देता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक दिन शिक्षकों के सम्मान का अवसर नहीं, बल्कि उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने का माध्यम है। समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अमूल्य है।

विश्वविद्यालय की चयन समिति ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 70 शिक्षकों का चयन किया। सम्मानित शिक्षकों में पैरामेडिकल, फार्मेसी, विज्ञान, कला, वाणिज्य एवं प्रबंधन, विधि और चिकित्सा सहित विभिन्न संकायों के शिक्षक शामिल रहे।शिक्षकों को शिक्षण में उत्कृष्टता और अनुसंधान के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर शिक्षकों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन का आभार जताया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान कुलसचिव अजय गोपाल शर्मा, परीक्षा नियंत्रक, वित्त अधिकारी, सभी संकायों के अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, आचार्य, सह-आचार्य और सहायक आचार्य सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies