News

9/7/2026 7:30:09 AM

आज 7 सितंबर दिन सोमवार कैसा रहेगा आपका राशिफल जानते हैं मेष से मीन तक का राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.... ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री मो. 8077617228


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज के दिन नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। ऑफिस का काम समय पर पूरा करें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामले में सावधनी बरतें। हालांकि धन लाभ के योग बन रहे है। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बातचीत करने से दूरियां कम होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।


वृष::आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर और कारोबार दोनों में लाभ हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। खर्चों पर ध्यान देना होगा। घर में मेहमानों का आगमन होने से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।


मिथुन::आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। कारोबार मेंं धन लाभ संभव है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। परिवार को समय दें। जीवनसाथी के साथ दूरियां महसूस हो सकती है। सेहत को नजरअंदाज न करें। संतान पक्ष पढ़ाई पर फोकस करेंगे।


कर्क::आज का दिन मिला-जुला रहेगा। बड़े लोगों की सलाह से आपके काम में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जल्दबाजी में फैसला लेने से काम बिगड़ सकता है। सकारात्मक विचार के साथ आगे बढ़ें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।


सिंह::आज के दिन कई लाभ होंगे। आय के सोर्स बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ बहस हो सकती है। मामले को शांति से सुलझाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बाहर का खाना ज्यादा न खाएं।  


कन्या::आज के दिन अपने काम पर ध्यान देना होगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बॉस आपके काम से खुश होंगे। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार में सहयोग की भावना बनी रहेगी। जीवनसाथी को बाहर घूमाने ले जाएं। 


तुला::आज का दिन अच्छा रहेगा। उम्मीद से ज्यादा अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। व्यावसायिक मामलों में लगाया पैसा डबल होगा। जीवन में दोस्तों और बड़े लोगो का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार और जीवनसाथी दोनों को समय दें और उनकी भावनाओं को समझें। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।


वृश्चिक::आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। नया व्यवसाय शुरू करने से अच्छे से छानबीन कर लें। पैसों के मामले में सतर्क रहें। आस के सोर्स बढ़ने से खर्चे बढ़ेंगे। माता-पिता के आर्शीवाद से रुका हुआ काम गति पकड़ेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी रिश्तों मं खटास लाएगी। धैर्य रखें।


धनु::आज के दिन अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। ऑफिस के गॉसिप में न फंसे। करियर के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। निवेश के लिए अच्छा समय है। परिवार के साथ अपनी मुश्किलें साझा करें। भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।


मकर::आज के दिन सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ सकता है। सिंगल लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। वाहन खरीदने की अच्छा पूरी होगा। लेकिन खर्चों को कंट्रोल रखें। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। आपको मन शांत रखने की जरूरत है।


कुंभ::आज के दिन बड़ों का आर्शीवाद मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे है। ऑफिस में मेहनत का फल जरूर मिलेगा। धैर्य रखें। प्रेम संबंधों में कड़वाहट दूर होगी। माता की सेहत आपको चिंतित कर सकती है। संतान पक्ष की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। प्रतियोगिता की परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों को अपनी महनत जारी रखनी होगी।


मीन::आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। काम के सिलसिले में बाहर यात्रा का प्लान बनेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार में किसी बड़े मुद्दे को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करने के गलतफेहमी दूर होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत में सुधार होगा। बच्चों को अपना समय बर्बाद नहीं करना।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies