News

9/7/2026 11:21:05 AM

आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में रोष, माफी नहीं मांगी तो आंदोलन की चेतावनी

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष रुड़की करमजीत सिंह खोखर ने आकांक्षा नेगी द्वारा दिए गए कथित बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि आकांक्षा नेगी का बयान बेहद निंदनीय है और किसी भी व्यक्ति को किसी समाज के प्रति इस तरह की टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।

करमजीत सिंह खोखर ने कहा कि पंजाबी समाज के वरिष्ठ नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आकांक्षा नेगी को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि यदि इस अवधि में आकांक्षा नेगी अपने बयान को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांग लेती हैं तो मामला समाप्त किया जा सकता है, अन्यथा पंजाबी समुदाय के लोग उनके खिलाफ और सरकार के खिलाफ आमरण अनशन शुरू करेंगे।

करमजीत सिंह खोखर ने कुंवर जपेंद्र सिंह के इस निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि पंजाबी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि आकांक्षा नेगी 48 घंटे के भीतर माफी नहीं मांगती हैं तो रुड़की से भी पंजाबी समाज के लोग देहरादून पहुंचेंगे और कुंवर जपेंद्र सिंह के साथ आमरण अनशन में शामिल होकर आंदोलन को अपना समर्थन देंगे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies