
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। कलियर मेले में परिवार के साथ आ रही ई-रिक्शा में बैठी महिला का बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों की तलाश और सामान बरामद करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार पठानपुरा मंगलौर निवासी महिला अपने परिवार के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर पिरान कलियर मेले में आ रही थी। जैसे ही ई-रिक्शा बाजुहेड़ी के पास कांवड़ पटरी पर पहुंचा। पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने ई-रिक्शा में बैठी महिला पर झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए।पीड़िता ने बताया कि पर्स में करीब छह हजार रुपये की नकदी, एंड्रॉयड मोबाइल फोन, स्कूटी और बाइक की आरसी रखी हुई थी।
घटना के बाद महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों को तलाश कर मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद करने की मांग की है।एसआई विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies