News

9/8/2026 4:41:12 PM

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने बिजेंद्र सिंह, सुशील राठी को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित, नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संचालकों के साथ संभाला कार्यभार


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::

हरिद्वार। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड हरिद्वार के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हुई। चुनाव में बिजेंद्र सिंह अध्यक्ष और सुशील राठी उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।

निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण देहरादून की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें अध्यक्ष पद पर बिजेंद्र सिंह और उपाध्यक्ष पद पर सुशील राठी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इसके अलावा राज्य सहकारी बैंक हल्द्वानी के प्रतिनिधि के चार पदों पर रचना, रचित, बबली और सुशील कुमार निर्वाचित हुए। प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के प्रतिनिधि के दो पदों पर ज्योति और नवनीत सिंह तथा राज्य सहकारी संघ के एक प्रतिनिधि पद पर सुनील कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए।

निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने उपाध्यक्ष सुशील राठी और सभी संचालकों के साथ बैंक मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान समर्थकों और बैंक से जुड़े लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।इस अवसर पर सुभाष वर्मा, सुशील कुमार, अशोक चौधरी, सूर्यवीर मलिक, डॉ. रामपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राजवीर सिंह, नवनीत सिंह, देवेंद्र अग्रवाल, पुष्पराज सैनी, भारती देवी, आंचल सिंघल, लता देवी, ओम प्रकाश, उत्तम सिंह रावत, बबली देवी, सपना शर्मा, मोहम्मद इस्लाम, सुशील चौधरी मिरकपुर, पंकज कुमार एडवोकेट, राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट, कुलबीर प्रधान मानपुर, रामवीर अध्यक्ष जिला सहकारी संघ, रचित अग्रवाल, पवन सैनी, अवनीश, पारुल, मांगेराम सिरोही, अनीश गौर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies