
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। ढंडेरा नगर पंचायत परिसर में आयोजित एक समारोह में उत्तराखंड सरकार द्वारा नामित चार नए सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। ईओ वीरेंद्र रावत ने क्षेत्रीय लेखपाल पंकज राजपूत की मौजूदगी में कोमल चौहान, रेखा नेगी, अतुल राणा और रविन्द्र बब्बर को शपथ दिलाई। चारों सभासदों ने नगर की बेहतरी, साफ-सफाई, सड़क, पेयजल और जल निकासी जैसी मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में पहुंचे राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति और नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी ने नवनियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकास पाल, अभय चौहान, अंकित चौहान, अमरदीप राणा, आलोक पुंडीर, जितेंद्र चौहान, विशाल वर्मा, दीपक चौहान प्रधान, दीपक पुंडीर, बृजेश राणा, वीरेंद्र राणा, बॉबी राणा, बाटी राणा और सनी चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं नगरवासी मौजूद रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies