
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। विनीत शर्मा उर्फ चीनू पंडित अपनी टीम के साथ मोनू जलवीर की बेटी के जन्मदिन पर उनके नहर के सोलानी नदी गेट के नजदीक स्थित झोपड़पट्टी आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्ची का जन्मदिन मनाया और उसे उपहार स्वरूप आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई। साथ ही परिवार के लिए खाने-पीने का सामान भी दिया।

इस अवसर पर विनीत शर्मा ने कहा कि समाज में हम सभी को ऐसे लोगों के लिए आगे आना चाहिए, जो स्वयं हमेशा दूसरों की मदद के लिए खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि मोनू जलवीर ने आज तक कई लोगों की जान बचाने में अपना योगदान दिया है। ऐसे व्यक्ति और उसके परिवार की खुशियों और गम में समाज को हमेशा उनके साथ खड़ा रहना चाहिए।

मोनू जलवीर को उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन को लेकर कब्जा हटाने का नोटिस मिलने की जानकारी के बाद विनीत शर्मा उर्फ चीनू पंडित ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी से मुलाकात कर मामले पर बातचीत की। इस दौरान मोनू के रहने और उसके कार्य से जुड़ी व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। बताया गया कि जल्द उचित व्यवस्था उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।

बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए चीनू पंडित की पूरी टीम भी परिवार के साथ मौजूद रही। टीम ने कहा कि जरूरत के समय मोनू जलवीर और उसके परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर सरकार के स्तर पर भी मोनू जलवीर की मदद के लिए प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान शगुन शर्मा, विनय शर्मा, दीपक मिश्रा, आशीष शर्मा, मनोज शर्मा, संजीव मेहता, सम्राट, सुधा, बिट्टू शर्मा, गुरजिंदर उर्फ रिंकू, अनूप शांडिल्य, धीरज मेहंदी रत्ता, रवि सैनी, सागर गॉड, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies