
दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::
मंगलौर। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 16.10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 4 लाख 83 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ई-स्कूटी भी कब्जे में ली है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी भगवान महर ने उप निरीक्षक नवीन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर लंढौरा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान रणसूरा, कोतवाली लक्सर निवासी फैज मोहम्मद पुत्र फरागत को संदिग्ध परिस्थितियों में इलेक्ट्रिक स्कूटी से आते हुए रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 16.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
कोतवाली प्रभारी भगवान महर ने बताया कि आरोपी स्मैक की तस्करी कर रहा था। उसके कब्जे से बरामद स्मैक की कीमत करीब 4 लाख 83 हजार रुपये है। तस्करी में प्रयुक्त ई-स्कूटी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies