दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस ने अवैध सट्टे की खाईबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार उसके कब्जे से सट्टे की पर्चियां, डायरी, पेन और नकदी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में अवैध रूप से सट्टे की खाईबाड़ी किए जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वसीम निवासी मोहल्ला डुंगर सराय थाना राय शक्ति जिला संभल उत्तर प्रदेश को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से सट्टा पर्चियां, डायरी, पेन और 1240 रुपये की नकदी बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध सट्टे और जुआ गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में हेड कांस्टेबल सुबोध कुमार और अमर सिंह शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies