
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। पनियाला गांव स्थित रविदास चौक पर जिला योजना से करीब 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़क का लोकार्पण विधायक वीरेंद्र जाती ने फीता काटकर किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए गांव की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। विधायक ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

रविदास चौक पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि चौराहे से चारों ओर जाने वाली सड़कें लंबे समय से बदहाल थीं। ग्रामीणों की ओर से सड़क निर्माण की मांग लगातार उठाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि रविदास चौक पनियाला गांव को रुड़की, लाठरदेवा और झबरेड़ा क्षेत्र से जोड़ता है। इस मार्ग से आसपास के गांवों के लोगों का भी लगातार आवागमन होता है।
ग्रामीणों की मांग को देखते हुए जिला योजना के माध्यम से सड़क का निर्माण कराया गया है, जिस पर करीब 15 लाख रुपये की लागत आई है।लोकार्पण के दौरान ग्रामीणों ने गांव की अन्य सड़कों के निर्माण, नालियों की व्यवस्था समेत कई समस्याएं विधायक के सामने रखीं।
विधायक ने संबंधित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।इस अवसर पर भूपसिंह,सत्यपाल, आकाश पटेल, सत्यम पनियाला, दीपक कुमार, राहुल,राम भरोषा, शमशेर, तारीख, आशिफ़, तौकीर आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies