दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। रोटरी क्लब ऑफ रुड़की मिडटाउन की ओर से क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा में औषधीय पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के करीब 25 औषधीय पौधे लगाए गए। क्लब सदस्यों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में क्वाड्रा ग्रुप की ओर से डॉ. ऋषभ जैन और रोटरी क्लब ऑफ रुड़की मिडटाउन के अध्यक्ष रोटेरियन अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य औषधीय पौधों के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से करीब दो वर्ष पहले भी परिसर में औषधीय पौधे लगाए गए थे। इन पौधों की अच्छी वृद्धि और विकास को देखकर क्लब के सदस्यों में उत्साह है।
अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक है, जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी किया जाए। इसी उद्देश्य से नए लगाए गए 25 पौधों की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया गया है।
इस अवसर पर डॉ. अजय भार्गव, डॉ. रमा भार्गव, रमेश रावल, राजेश गुप्ता, हिमांशु पुंडीर, गौरव गिरी, सिद्धांत, अक्षरा, अर्पित अग्रवाल और विवेक गुप्ता सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे। क्लब की ओर से डॉ. ऋषभ जैन समेत क्वाड्रा ग्रुप के प्रबंधन और कर्मचारियों का सहयोग एवं आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया गया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies