
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। इनर व्हील क्लब द्वारा एक होटल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लेखिका व रेकी हीलर एकता सक्सेना की तीसरी पुस्तक 'Growing Up in Roorkee: True Stories of Friendship, Family, and Finding Your Way' का विमोचन हुआ। यह पुस्तक 1980 के दशक के रुड़की, लेखिका के बचपन, पारिवारिक यादों और गहरी दोस्ती के संस्मरणों पर आधारित है।

कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। आर्य सरस्वती विद्या मंदिर: विवेक उप्पल (एसटीईएम लैब सहायक व विज्ञान शिक्षक) एवं धीरज कुमार (विज्ञान शिक्षक) आर्य कन्या: रुचि गुप्ता (भौतिक विज्ञान) एवं एकता सिंह (पीटीआई)
मेथोडिस्ट: विनीता शार्प (समाजशास्त्र) एवं सुष्मिता शर्मा (गणित व विज्ञान)
कन्या पाठशाला: बबीता शिवाच (कला) एवं नीरू पंवार (विज्ञान) डिवाइन स्कूल: शीतल (सामान्य ज्ञान) एवं मीनू (अंग्रेजी)

इस अवसर पर क्लब प्रेसिडेंट संगीता परुथी, सचिव उपासना, कामना सरीन, सांची सरीन, कमलेश सरीन, रजनी नागपाल, पीडीसी शशि कीर, वर्षा अरोड़ा, रमा भार्गव, नीलू धवन, पूजा गोगिया, रिशु अग्रवाल, सुरेंद्र कौर, सरिता अरोड़ा, फरा मलिक, जनक कोहली, चंचल वाधवा और मोना अनेजा सहित क्लब की कई सदस्याएं मौजूद रहीं।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies