गुर्जर समाज की एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी के कैंप कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी के कैंप कार्यालय पर जगाधरी विधायक एवं गुर्जर समाज के मुखिया अर्जुन सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, शिक्षा, संस्कृति और राजनीति में प्रभावी भागीदारी को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
जगाधरी विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि किसी भी समाज को मजबूत पहचान दिलाने में शिक्षा और संस्कृति सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ अपनी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से भी जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षित और संस्कारवान युवा ही समाज को नई दिशा दे सकते हैं। समाज को अपनी एकता बनाए रखते हुए राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपनी भागीदारी को और मजबूत करना चाहिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि समाज की मजबूती उसकी एकजुटता में निहित है। आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नेतृत्व के लिए तैयार करने और सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अर्जुन सिंह का स्वागत करते हुए समाज की एकजुटता को और मजबूत करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, संस्कृति और राजनीतिक जागरूकता के माध्यम से समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम में पूजा सिंह,राजेंद्र सिंह,विपिन चौधरी,आनंद गुर्जर,मोनू,भूपेंद्र,विशाल, आशिक़ राणा,बिट्टू चौधरी,अश्वनी,सुदेश प्रधान,संजय ब्रह्मपुरा आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies