दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। एक व्यक्ति की टिन शेड में खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में कलियर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।उसकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूताना निवासी नफीस ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि शनिवार को वह अपनी मोटरसाइकिल टिन शेड में खड़ी कर जियारत के लिए गया था। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद भी जब मोटरसाइकिल का पता नहीं चला तो उसने पुलिस को तहरीर देकर तलाशने करने की मांग की थी।पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई।
और मुखबिर की सूचना के आधार पर धनौरी एनआईसी तिराहे के पास से आरोपी आशिक निवासी महमदपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने नशे का आदी होने और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी करने की बात बताई है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।टीम में धनौरी चौकी प्रभारी मुनव्वर हसन, हेड कांस्टेबल इसरार अली, मजीद खान शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies