
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। श्री गणेश उत्सव मंडल की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी साकेत कॉलोनी स्थित हरमिलाप धर्मशाला में पांच दिवसीय गणेश उत्सव का विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूजन, कीर्तन और गणपति बप्पा के जयकारों के बीच भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई।
मंडल के सदस्यों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। 14 से 18 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के तहत भजन संध्या, सुंदरकांड पाठ सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
आयोजन में सतपाल अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, अशोक गोठी, अमित सिंघल, गौरव कौशिक, सुमीत अग्रवाल, मयंक अरोड़ा, गौरव अरोड़ा, मनीत अरोड़ा, शुभम गोयल, आंचल सेठी, अर्णव गोयल, अमित गोयल, आलोक गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।महिला सदस्यों में अनिता गोयल, माधवी सेठी, रीता गोठी, मीरा अरोड़ा, किरण आहूजा, नीलू अरोड़ा, सीमा अरोड़ा और सरोज अरोड़ा ने भी आयोजन में सहभागिता की।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies