News

9/15/2026 11:39:50 AM

मदरहुड विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय अध्ययन संकाय द्वारा गोल्ड प्लस ग्लास इंडस्ट्रीज का औद्योगिक भ्रमण आयोजित

 

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय अध्ययन संकाय द्वारा विद्यार्थियों को औद्योगिक जगत की वास्तविक कार्यप्रणाली का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से गोल्ड प्लस ग्लास इंडस्ट्रीज, रुड़की का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण में वाणिज्य एवं व्यवसाय अध्ययन संकाय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा मानव संसाधन, उत्पादन, विपणन एवं पैकेजिंग विभागों का प्रत्यक्ष अवलोकन कर विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली को समझा।

इस अवसर पर कुलपति ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक कार्यक्षेत्र से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि गोल्ड प्लस ग्लास इंडस्ट्रीज जैसे अग्रणी उद्योग में विद्यार्थियों को कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने तथा व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलता है, जो उनके भविष्य के करियर के लिए अत्यंत उपयोगी है।

डॉ. पी. के. अग्रवाल, डीन, वाणिज्य एवं व्यवसाय अध्ययन संकाय ने कहा कि औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए सीखने का एक प्रभावी माध्यम है। इससे विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक परिस्थितियों को समझने, अपने ज्ञान को व्यवहार में लागू करने तथा भविष्य के रोजगार एवं व्यवसायिक अवसरों के लिए स्वयं को तैयार करने में सहायता मिलती है। उन्होंने औद्योगिक भ्रमण के सफल आयोजन के लिए आयोजन टीम की सराहना भी की।

मानव संसाधन विभाग के प्रमुख श्री जॉनी सैनी एवं श्री अमन ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए कॉर्पोरेट जगत में प्रवेश करने की प्रक्रिया, मानव संसाधन क्षेत्र में करियर की संभावनाओं तथा आवश्यक व्यावसायिक कौशल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, अनुशासन एवं व्यावसायिक व्यवहार को अपने व्यक्तित्व का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

उत्पादन विभाग के प्रमुख उत्तम अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यावहारिक अनुभव विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योग में देखी एवं सीखी गई प्रक्रियाओं को समझने तथा भविष्य में अपने ज्ञान को व्यवहार में लागू करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर गोल्ड प्लस ग्लास इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक सुरेश त्यागी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ आमने-सामने संवाद किया। उन्होंने अपने जीवन एवं व्यावसायिक अनुभवों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया तथा उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर सीखते रहने की सलाह दी। उन्होंने यह भी बताया कि उनका उद्योग नए एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने तथा योग्य नवागंतुकों को आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए सदैव प्रयासरत रहता है।

औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली को समझा और उद्योग के वास्तविक वातावरण का अनुभव प्राप्त किया। इस भ्रमण ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, टीम भावना, कार्य संस्कृति तथा रोजगार की संभावनाओं को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में वाणिज्य एवं व्यवसाय अध्ययन संकाय के शिक्षकों एवं आयोजन टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं व्यावहारिक अनुभव से परिपूर्ण रहा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies