दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। सड़क पर ई-रिक्शा का खतरनाक स्टंट बगल से गुजरती महिला और मासूम बच्चा और जरा सी चूक होती तो दोनों की जिंदगी पर भारी पड़ सकता था चालक का यह दुस्साहस।चालक की यह कथित लापरवाही दोनों पर भारी पड़ सकती थी। गनीमत रही कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर उनकी ओर नहीं गया और कुछ दूरी पर जाकर सीधा हो गया।
वायरल हुए एक वीडियो ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।वायरल वीडियो में ई-रिक्शा चालक सड़क पर चलते हुए खतरनाक अंदाज में स्टंट करता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान बराबर से महिला और बच्चा गुजरते नजर आते हैं।ई-रिक्शा अगर जरा भी अनियंत्रित होता तो महिला और बच्चे को अपनी चपेट में ले सकता था। गनीमत रही कि वाहन कुछ दूरी पर जाकर संभल गया और एक बड़ा हादसा टल गया। सोचिए अगर उस पल ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ जाता तो जिम्मेदार कौन होता यही सवाल अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
आरोप है कि क्षेत्र में कुछ ई-रिक्शा चालक यातायात नियमों की परवाह किए बिना वाहन चलाते हैं और कार्रवाई के अभाव में उनका दुस्साहस बढ़ रहा है। भीड़ वाले इलाकों में भी आसानी से घुस जाते हैं। ऐसे में सवाल सिर्फ एक चालक की लापरवाही का नहीं बल्कि सड़क पर चल रहे लोगों की सुरक्षा का है। क्या संबंधित विभाग किसी बड़े हादसे के बाद जागेगा या समय रहते ऐसे स्टंटबाज चालकों पर शिकंजा कसेगा।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies