

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। वार्ड 32 में गंगा घाट पर वाटर कूलर का उद्घाटन महापौर अनीता अग्रवाल, पार्षद शिवम अग्रवाल व नमित पार्षद चाँदनी मांगलिक ने किया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत रुड़की नगर निगम द्वारा वार्ड 32 में आज वाटर कूलर लगाया गया। महापौर अनिता अग्रवाल ने कहा की वाटर कूलर लगने से गंगा घाट पर श्रद्धालुओं एवं आमजनों को राहत मिलेगी।उन्होंने कहा नगर निगम द्वारा समस्त 40 वार्डो में 80 वाटर कूलर लगाए जा रहे हैं। जिससे शहरवासियों को गर्मी में शीतल जल से राहत मिलेगी।


पार्षद शिवम अग्रवाल ने कहा महापौर द्वारा शहरवासियों को जो वाटर कूलर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है वह सराहनीय है,आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत उनके वार्ड में वाटर कूलर का शुभारंभ जनसेवा के भाव को दर्शाता है। इस अवसर पर नामित पार्षद चांदनी मांगलिक, स्तुति गोयल, किरण जैन, स्वीटी अग्रवाल, रीना अग्रवाल, नरेश कुमार, भीमपाल राणा, बाबूराम सैनी, आशीष शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies