दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::
मंगलौर। गोकशी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलौर पुलिस ने मुंडलाना रोड स्थित एक डेरी पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 260 किलोग्राम गौमांस, पांच जीवित गोवंशीय पशु और गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए। जीवित गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराकर गौशाला भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुंडलाना रोड स्थित एक डेरी पर कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी नितिन बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। टीम ने दबिश देकर मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
कार्यवाहक वरिष्ठ उप निरीक्षक सुखपाल मान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलजार पुत्र इरफान निवासी मोहल्ला मिर्दगान मंगलौर, सरजूल पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला टोली, मंगलौर और शेर अली पुत्र फैयाज निवासी मोहल्ला इस्लामनगर, मंगलौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 260 किलो गौमांस, पांच जीवित गोवंशीय पशु और गोकशी के उपकरण बरामद किए।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies