News

9/17/2026 8:31:35 PM

गुग्गा महाड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किए जाहरवीर जी के दर्शन

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। पनियाला रोड स्थित प्राचीन गुग्गा महाड़ी पर बृहस्पतिवार को गुग्गा मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने परिवार सहित पहुंचकर श्री जाहरवीर जी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

कश्यप (तिलयान) सभा की ओर से आयोजित मेले को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। गुग्गा महाड़ी परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जाहरवीर जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजीं, जहां लोगों ने खरीदारी की। बच्चों ने भी मेले का जमकर आनंद उठाया।

मेले के दौरान आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की गईं। कश्यप (तिलयान) सभा के अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि गुग्गा महाड़ी का मेला श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने मेले में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया।

इस अवसर पर महासचिव राजीव कश्यप, वरिष्ठ सदस्य राकेश कश्यप, सुशील कश्यप, सुमित कश्यप, पारस कश्यप, अरुण कश्यप, कोषाध्यक्ष सागर कश्यप सहित सभा के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies