News

9/18/2026 1:35:07 PM

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में फांसी लगाकर दी जान

हरिद्वार में लालमाता मंदिर के सामने चाय की दुकान पर हुई घटना, सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुटी


दैनिक रुड़की ब्यूरो::


हरिद्वार। निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में लालमाता मंदिर के सामने स्थित एक चाय की दुकान पर उसने फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कोली ने चाय की दुकान में फांसी लगाकर जान दी। बताया गया है कि पिछले कुछ समय से वह हरिद्वार में रह रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।

निठारी कांड के बाद सुरेंद्र कोली देशभर में चर्चित हुआ था और उसका नाम इस बहुचर्चित आपराधिक मामले में सामने आया था। हालांकि वह न्यायालय से मामले में बरी हो गया था। ऐसे में हरिद्वार में उसकी कथित आत्महत्या की सूचना सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति और परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। सीओ सिटी हरिद्वार का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies