
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कथित अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण से जुड़े मामले में मुख्य शिकायतकर्ता एवं हिंदूवादी नेता विकास त्यागी और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय त्यागी युवा महासंघ (रजि.) उत्तराखंड तथा परशुराम स्वाभिमान सेना उत्तराखंड ने संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा। दोनों संगठनों ने प्रशासन से विकास त्यागी और उनके परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग की।
ज्ञापन उप जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार मधुकर जैन को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विकास त्यागी एवं उनके परिवार की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही किसी भी संभावित खतरे को लेकर स्थानीय खुफिया तंत्र को सतर्क रखने और आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।
राष्ट्रीय त्यागी युवा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गौरव त्यागी और परशुराम स्वाभिमान सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक पांडेय ने कहा कि विकास त्यागी मामले में मुख्य शिकायतकर्ता हैं, ऐसे में उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को गंभीरता से आवश्यक कदम उठाने चाहिए।इस दौरान नितिन त्यागी, मोहित राष्ट्रवादी, सुजल कौशिक, सागर गौतम, ओम त्यागी, अंकुर त्यागी, अनुभव त्यागी, मुकुल त्यागी आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies