
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। गणेश उत्सव मंडल की ओर से हरमिलाप धर्मशाला में आयोजित पांच दिवसीय गणेश उत्सव का शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा और प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हुआ। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे और भगवान गणेश के जयकारे लगाए।
हरमिलाप धर्मशाला से गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई, जो दुर्गा चौक समेत विभिन्न मार्गों और प्रमुख स्थलों से होते हुए विसर्जन स्थल पहुंची। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
आयोजन में सेवा सहयोगी सदस्य अमित सिंघल, मयंक अरोड़ा, गौरव अरोड़ा, मनीत अरोड़ा, शुभम गोयल, आंचल सेठी, नितिन गोयल, अमित गोयल, आलोक गुप्ता, गगन अरोड़ा, नितिन अरोड़ा, कपिल सिंघल, सचिन गुप्ता, माधवी सेठी, पूजा गुप्ता, अंजलि सिंघल, मोनिका अरोड़ा, श्वेता अरोड़ा, अलका अरोड़ा, पारुल गोयल, गीतिका अरोड़ा, प्रिया गोयल, लिपि गुप्ता, रुचि गोयल, साक्षी अरोड़ा, गीतू अरोड़ा और नीतू गोयल मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies