News

9/19/2026 11:02:13 AM

एनएसए अजीत डोभाल ने आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी उपाधियां

1277 स्नातक विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्री, भविष्य में देश के विकास में योगदान का आह्वान


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। आईआईटी रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह शनिवार को भव्य रूप से शुरू हुआ। समारोह के पहले दिन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल अजीत डोभाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान संस्थान की ओर से स्नातक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक और संस्थान के शिक्षक भी मौजूद रहे।

आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. केके पंत ने बताया कि इस वर्ष दीक्षांत समारोह में कुल 2701 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जा रही है। पहले दिन 1277 स्नातक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। वहीं 20 सितंबर को स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। समारोह में कुल 518 पीएचडी विद्यार्थियों को भी डिग्री दी जानी है।

प्रो. केके पंत ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह उनके शैक्षणिक जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों में से एक है। आईआईटी रुड़की लगातार शोध, तकनीकी नवाचार और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य कर रहा है। अर्धकुंभ समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर संस्थान की ओर से शोध और तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से उम्मीद जताई कि वे अपने ज्ञान और तकनीकी दक्षता का उपयोग समाज और देश के विकास में करेंगे। समारोह के दौरान उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा,डीजीपी दीपम सेठ एवं आईआईटी के प्रोफेसर उपस्थित हैं

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies