News

9/20/2026 4:12:55 PM

व्यापारी आयोग के गठन की मांग को लेकर व्यापारी सम्मेलन में उठी आवाज

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::



रुड़की। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से दिल्ली रोड स्थित एक होटल में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील जे. सिंघी रहे। इस दौरान व्यापारियों ने व्यापारी आयोग के गठन की मांग प्रमुखता से उठाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरुण दुआ और महामंत्री देवराज पाल ने अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन में नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। साथ ही नगर के कई व्यापारियों ने व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की।

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि व्यापारियों की देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका है। व्यापारी रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही सरकार को राजस्व देने का भी काम करते हैं। व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने चाहिए।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सरकार व्यापारियों के हितों को लेकर लगातार काम कर रही है। व्यापारियों की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें संबंधित स्तर पर उठाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि व्यापारियों को संगठित होकर अपनी समस्याओं और मांगों को सरकार के सामने रखना चाहिए। व्यापारी आयोग के गठन की मांग को भी मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने की, जबकि संचालन सत्येंद्र प्रकाश ने किया। सम्मेलन में मेयर अनीता अग्रवाल, ललित मोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा, राजीव सच्चर, प्रदेश महामंत्री पंकज डीडान, सचिन गुप्ता, अक्षय प्रताप सिंह, शशिकांत अग्रवाल, विक्रम चुग, दीपक अरोड़ा, अमित खंडेलवाल, सचिन चौधरी, नवनीत शर्मा, प्रीति भारद्वाज, अश्वनी भारद्वाज, राजेश नरूला सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies