सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात, वीडियो वायरल
दैनिक रुड़की (रियाज कुरैशी)::
रुड़की। रविवार देर रात लाठरदेवा शेख में चोरों ने एक परचून की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दुकान स्वामी वसीम अहमद ने बताया कि चोर दुकान से हजारों रुपये का सामान और करीब 20 से 22 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies