
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हुई शुरुआत, जल्द रुड़की में खुलेगा भव्य शोरूम
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। शहर के युवा ऋषभ चौहान ने फैशन की दुनिया में कदम बढ़ाते हुए अपना ब्रांड ‘ग्राबोरा’ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया है। बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके ऋषभ चौहान के इस नए प्रयास से रुड़की का नाम फैशन और कारोबार के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक नई शुरुआत हुई है।

ऋषभ चौहान ने बताया कि ‘ग्राबोरा’ को आज के दौर की पसंद और युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ब्रांड में पुरुषों के लिए टी-शर्ट, शर्ट और जींस की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन शुरुआत के बाद जल्द ही रुड़की में ‘ग्राबोरा’ के नाम से एक बड़ा शोरूम खोला जाएगा। इसके साथ ही देश के कई अन्य शहरों में भी ब्रांड के शोरूम खोलने की योजना है।
ऋषभ चौहान ने बताया कि ग्राहक ब्रांड के उत्पादों और अन्य जानकारी के लिए GRABORA.CO.IN पर जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य रुड़की से शुरू किए गए इस ब्रांड को बड़े स्तर पर पहचान दिलाना है।

ऋषभ चौहान रुड़की के जाने-माने अशोक चौहान के बेटे हैं। बेटे की इस उपलब्धि और नई शुरुआत को लेकर अशोक चौहान भी काफी उत्साहित और खुश हैं।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies