दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। इमलीखेड़ा में करीब 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली आंतरिक सड़कों के उद्घाटन के साथ मंगलवार को क्षेत्र की सियासत में भी हलचल नजर आई। विधायक हाजी फुरकान अहमद और नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी ने फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान पाल समाज के दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधायक ने नए सदस्यों का पटका पहनाकर और फूल मालाओं से स्वागत किया।
विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि इमलीखेड़ा में मुख्य मार्ग से लेकर श्मशान घाट तक करीब 90 लाख रुपये की लागत से आंतरिक सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। लंबे समय से बदहाल सड़क के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही थी। खासकर श्मशान घाट तक पहुंचने में लोगों को दिक्कत होती थी। निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इमलीखेड़ा के लोगों ने कांग्रेस की नीतियों और पार्टी में विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण की है। क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह दिखाई दिया। विधायक फुरकान अहमद ने सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया है। ।इस दौरान इमलीखेड़ा चेयरमैन मनोज सैनी,सभासद अभिषेक, आकाश पाल, सुनील पाल, मांगेराम पाल, नरेंद्र पाल, विक्रम पाल, विकास पाल, अंशुल पाल, नीरज पाल, राहुल पाल, राधेश्याम पाल, कर्ण पाल, ऋषिपाल, ऋतिक, नगर अध्यक्ष सादिक मलिक,मेहरबान,जुल्फकार प्रधान, भानुप्रताप,मेहताब राव, अमीर मलिक, मुस्तकीम, अनुराग पाल सुभाष सैनी, पिकी लाला, गम्मा ठेकेदार, हुस्न जहाँ उर्फ डंडों विपीन पाल, जगपाल सिंह,अजय गोयल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies