News

9/22/2026 4:06:28 PM

24 सितंबर तक मांगे पूरी न होने पर सम्मान पत्र वापस करेंगे राज्य आंदोलनकारी: काला


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति द्वारा संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पर चिन्हीकरण से बंचित राज्य आंदोलनकारियों को चिन्हित करने हेतु धरना दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ आन्दोलनकारी 85वर्षीय चक्रधर देवरानी ने आह्वान किया कि चिन्हित नहीं तो वोट नहीं। जबकि हम सभी भाजपा के वोटर हैं और भाजपा द्वारा ही राज्य आंदोलनकारियों का सबसे बड़ा अपमान किया जा रहा है। अनिल उप्रेती, प्रवेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बने 26वर्ष हो गये परन्तु राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान नहीं किया जा रहा। उत्तराखंड को 5वीं सूची लागू करने की मांग की।

सुरेंद्र कुकरेती ने उत्तराखंड आन्दोलन में रुड़की के आन्दोलन कारियों की सक्रियता की सराहना की। केन्द्रीय कोषाध्यक्ष कमला बमोला ने आह्वान किया कि रुड़की उत्तराखंड आन्दोलन का मुख्य केंद्र रहा है परन्तु सरकार द्वारा राज्य आंदोलनकारियों का अपमान किया जा रहा है। रुड़की के प्रथम एवं वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी हर्ष प्रकाश काला केन्द्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की लड़ाई में रुड़की की अहम भूमिका रही है। परन्तु दुर्भाग्य है कि हमारी सरकारें उस संघर्ष को नहीं देख रही। जिलाधिकारी हरिद्वार की अध्यक्षता में 2016से  बैठकों के होने पर और सभी प्रमाण पत्र को अधिकारियों द्वारा सत्यापित करने पर भी चिन्हित न करना आन्दोलन कारियों का घोर अपमान है जो अब सहन नहीं किया जाएगा। काला ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर 24सितम्बर तक सरकार द्वारा सभी बंचित राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण नहीं किया जाता तो 2अक्टूबर 2026को शहीद स्मारक पर मुख्यमंत्री को अपना राज्य आंदोलनकारी सम्मान पत्र वापिस कर देंगे और पेंशन भी नहीं लेंगे जब तक सभी राज्य आंदोलनकारी चिन्हित नहीं होते। विजय रावत ने कहा हम उस समय कम अवस्था में होने के कारण राज्य आन्दोलन में तो रहे परन्तु चिन्हीकरण की मांग नहीं करते परन्तु सरकार उन आन्दोलन कारियों को चिन्हित करे जो अत्यधिक सक्रिय रहे। सुरेश कुकरेती  ने एकजुट होकर आन्दोलन करने का आह्वान किया।

 शकुन्तला सती ने आन्दोलन कारियों के चिन्हीकरण न होने पर रोश व्यक्त किया और आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की।

कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय कोषाध्यक्ष कमला बमोला ने किया। धरने पर विमला बिष्ट, गवर सिंह चौधरी महिपाल सिंह नेगी, महेश्वर देवरानी, अमृता खनशाली देवेश्वरी खंण्डूरी, सर्वेश्वरी चमोली, रामेश्वरी खंतवाल, सुरमा रावत, सरस्वती खनका, शर्मिला कंडारी आशा नेगी, मंगला रौतेला, विद्या नेगी, पवेत्रा नेगी, भुवन चंद्र पंत, देव सिंह सांवत, जिवा नन्द बुडाकोटी, विनोद भट्ट, प्रदीप बुडाकोटी, भागीरथी मुडेपी, कुंवर सिंह नेगी, मंयक मुंडेपी, दरवान सिंह नेगी, जशोदा बलूनी, नीमा किरोला, विवेकानंद डोभाल, गायत्री पंत, बासुदेव पंत राजू कंडियाल, माहेश्वरी पटवाल, पार्वती रावत, अंकित राणा, होमी जोशी, भुवनेश्वरी बौठियाल, बसन्ती चमोली,सीता राणा आदि सैकड़ों राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies