
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। कृष्ण नगर स्थित स्काई वर्ल्ड स्कूल में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पांच दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ऐश्वर्या धवन ने विद्यार्थियों की आंखों की जांच की और उन्हें स्क्रीन टाइम घटाने व आंखों की देखभाल करने की सलाह दी।
डॉ. धवन ने बताया कि कोविड के दौरान मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन का इस्तेमाल बढ़ने से बच्चों में दूर की नजर कमजोर होने (मायोपिया) की समस्या तेजी से बढ़ी है। शिविर में बच्चों की दृष्टि क्षमता की जांच कर जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को आगे के उपचार की सलाह दी जा रही है।
स्कूल की प्रधानाचार्य सुचित्रा अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के शारीरिक विकास के लिए हर छह माह में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण (आंख, कान, नाक, दांत और पेट की जांच) आयोजित किया जाता है। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की नियमित जांच कराने की अपील की। इस दौरान स्कूल प्रबंध समिति के सदस्य रफेल सिंह, विकास तोमर और जे.एस. राठौर ने इस पहल की सराहना की।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies