
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कलियर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.74 ग्राम स्मैक बरामद की है। जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1.42 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम इमलीखेड़ा से अब्दाल साहब रोड की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.74 ग्राम स्मैक बरामद हुई।पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम साहिब पुत्र अनीश निवासी तेलीवाला कोतवाली पिरान कलियर बताया।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने शौक पूरे करने के लिए स्मैक बेचने का काम करता है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है जेल भेज दिया है। टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी,इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी अमित नौटियाल, हेड कांस्टेबल अमित कुमार,राहुल चौहान शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies