News

9/23/2026 8:23:13 PM

खड़गे से मिले ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, उत्तराखंड के राजनीतिक हालात और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

दैनिक रुड़की ब्यूरो::


नई दिल्ली। श्री जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूज्य ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दों, प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों तथा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

भेंट के दौरान ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि धर्म और सेवा का मूल उद्देश्य समाज कल्याण एवं जनहित है। उत्तराखंड की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। इनके समाधान और प्रदेश के समग्र विकास के लिए सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मार्गदर्शन में कांग्रेस उत्तराखंड में जन-जन की आवाज को मजबूती से उठाएगी।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने तथा प्रदेश में लोक-कल्याणकारी नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिबद्ध हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना करते हुए उत्तराखंड में संगठन को और अधिक गतिशील बनाने पर जोर दिया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies