News

9/24/2026 7:01:41 PM

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-मायके पक्ष के पहुंचने पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::



पिरान कलियर। नगर पंचायत कलियर के बेडपुर वार्ड-दो में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता की मौत की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ भगवानपुर, कोतवाली प्रभारी और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे ओर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।


जानकारी के अनुसार सराय ज्वालापुर निवासी पूनम की शादी करीब छह वर्ष पहले बेडपुर निवासी विकास से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को पूनम ने संदिग्ध परिस्थितियों में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे,लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना पर पूनम के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीओ भगवानपुर सुमित पांडेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी और नायब तहसीलदार सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।वहीं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। सीओ भगवानपुर सुमित पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies