
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलीखेड़ा में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर पौधारोपण और फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फार्मेसी अधिकारी एवं राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ जनपद हरिद्वार के अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधारोपण से हुई। इसके बाद मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान रुड़की के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिल्ली रमन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में फार्मेसी अधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिशा कपूर ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से चलाने में फार्मेसी अधिकारियों का अहम योगदान रहता है।
फार्मासिस्ट अधिकारी ब्रिजेश कुमार ने कहा कि फार्मासिस्ट का दायित्व केवल दवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति सेवा और संवेदनशीलता भी उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम ‘समस्त भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना’ है। उन्होंने फार्मासिस्टों से मरीजों के प्रति सेवा, निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन अरविंद कुमार,आतोष कुमार, संजीव चौधरी,भुवन शर्मा, अरविंद चौधरी, बेबी सैनी, मालती सजवान, शिल्पी,किरण नाथ, नेहा चैल, उर्वशी चौहान, प्रदीप कुमार शर्मा, संजीव सैनी, मनीष कुमार सैनी, रविंद्र प्रताप, लक्ष्मण भंडारी सागर सैनी, मनोज कुमार समेत स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, फार्मेसी अधिकारी, नर्सिंग अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies