

दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के तत्वावधान में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक साथ विशाल ‘रक्तदान महाकुंभ’ का आयोजन किया गया। इस महाअभियान के तहत रुड़की और भगवानपुर क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों एवं अस्पतालों में रक्तदान शिविर लगाकर लोगों को जीवनदान के इस महान कार्य से जोड़ा गया।

रोटरी असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन गगन सरीन के मार्गदर्शन में रुड़की एवं भगवानपुर के कई स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए। रुड़की में आयोजित शिविरों में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ रीटा कालरा ने स्वयं पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और इस सामाजिक पहल की सराहना की। इस पूरे अभियान को सफल बनाने में रोटरी क्लब रुड़की, रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन, रोटरी क्लब रुड़की एलीट तथा रोटरी क्लब रुड़की अपर गंगेज ने एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाई।
आयोजकों के अनुसार, पांच राज्यों में एक साथ चलाए गए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के इस व्यापक अभियान ने पूर्व के रक्तदान रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का दावा किया है। एकत्रित रक्त की अंतिम संख्या का संकलन कार्य जारी है, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी।


कार्यक्रम के दौरान रोटेरियन पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुभाष सरीन, रोटरी क्लब रुड़की की अध्यक्ष अलका मित्तल, रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन के अध्यक्ष अक्षय प्रताप सिंह, रोटरी क्लब रुड़की एलीट की अध्यक्ष नीता मित्तल, वंदना मोहन, सुधीर चौधरी, निधि शांडिल्य, पी.सी. सैनी, अर्पित अग्रवाल, रीना निथानी, वीरेंद्र जैन, पियूष गर्ग, सुमन कार्मेकर, प्रीति, वर्णित, उमा, आयुष बत्रा, संजीव सैनी, दिलीप प्रधान, विवेक गुप्ता और दीपाली सहित बड़ी संख्या में रोटरी सदस्य उपस्थित रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies