News

9/26/2026 1:16:52 AM

दौलतपुर के जंगल में पुलिस-बदमाशों से मुठभेड़-एक घायल-दूसरा फरार-एसएसपी हरिद्वार अस्पताल पहुंचे-घटनाक्रम की ली जानकारी-फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग जारी...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


बहादराबाद। थाना बहादराबाद क्षेत्र के दौलतपुर के जंगल में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए। वहीं एसएसपी हरिद्वार भी अस्पताल पहुंचे और घायल बदमाश के संबंध में जानकारी लेते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का भी जायजा लिया। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने दौलतपुर के जंगल और आसपास के क्षेत्र में कांबिंग शुरू कर दी है। पुलिस की कई टीमें फरार बदमाश की तलाश में जुटी हैं। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ और घायल बदमाश से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। बदमाश की पहचान और उसके आपराधिक इतिहास समेत अन्य विवरण का पता लगाया जा रहा है। मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies