दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। डीएवी महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में मतदान से पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को बड़ा झटका लगा है। कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई समर्थित प्रत्याशी अंजली शर्मा के विपक्ष में चुनाव मैदान में उतरी प्रत्याशी का नामांकन कम उम्र के कारण निरस्त कर दिया गया। इसके बाद अंजली शर्मा को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
अंजली शर्मा के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा के बाद एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया और जीत की बधाई दी।
इस दौरान एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मनीष परमार, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रणय प्रताप और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष सैनी ने अंजली शर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब छात्रसंघ के पांच पदों पर एबीवीपी और एनएसयूआई समर्थित प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होगा। 29 सितंबर को मतदान होना है। चुनाव को लेकर दोनों छात्र संगठन अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार तेज करते हुए जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies