
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
मंगलौर/रुड़की। ग्राम टांडा भनेड़ा निवासी नसीम अहमद की पुत्री आयशा ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार एवं गांव का नाम रोशन किया है। आयशा ने उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, बहादराबाद, हरिद्वार से इतिहास विषय में एमए की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है।
आयशा की इस उपलब्धि को और गौरवपूर्ण बनाते हुए उन्हें उपाधि एवं गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत तथा राज्यपाल द्वारा उन्हें सम्मान प्रदान किया गया।
आयशा की सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिजनों ने कहा कि आयशा ने अपनी मेहनत से परिवार और गांव का गौरव बढ़ाया है।परिजनों एवं शुभचिंतकों ने दुआ की कि अल्लाह पाक आयशा को जीवन में इसी तरह तरक्की और कामयाबी अता फरमाए तथा उसे भविष्य में भी नई ऊंचाइयां हासिल करने की ताकत दे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies