News

9/27/2026 2:03:29 PM

बंघेड़ी में सड़क का उद्घाटन, त्रिवेंद्र रावत बोले- ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देना प्राथमिकता

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। खानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बैंघेड़ी में रविवार को विकास कार्यों के तहत नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया गया। हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सड़क का उद्घाटन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही गांवों के विकास को भी गति मिलती है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है।

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं का मजबूत होना जरूरी है। सड़क निर्माण से बैंघेड़ी के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि खानपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

रानी देवयानी सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों का सीधा लाभ आमजन को मिलता है। बेहतर सड़क सुविधा से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा और गांव के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने पर जोर दिया।कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह पुंडीर, जिला महामंत्री सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह, संजय प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, पार्षद मनोज मेहरा, पार्षद यूजुर प्रजापति, डॉ. नवनीत शर्मा, विक्रम गर्ग, सुमन रौतेला, देशपाल रोड, सुबोध शर्मा, अमित चौधरी, भूपेंद्र पुंडीर, महावीर सिंह, गुरजिंदर सिंह, सचिन पंवार, कवित कुमार, लखमीर सिंह, एसएन सिंह, बीके पांडे, एम. विश्वास, धर्म सिंह पुंडीर, जावेद, बीना नेगी, ललित पाल, विजय सिंह पंवार, लीलाधर मंडोली, देवेंद्र त्यागी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सड़क उद्घाटन के बाद सुनी ‘मन की बात’

सड़क उद्घाटन कार्यक्रम के बाद सभी अतिथि एवं कार्यकर्ता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अफजल अली के निवास पर पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। कार्यक्रम का संचालन अफजल अली ने किया।

उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान समाज और राष्ट्र के विकास में जनभागीदारी के महत्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से देशभर में हो रहे सकारात्मक कार्यों और जनभागीदारी की प्रेरणादायक पहल लोगों तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना और जनसेवा की भावना को मजबूत करना आवश्यक है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies