दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। मुख्य चुनाव आयुक्त पर वोट चोरी और लोकतंत्र के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रुड़की में पैदल मार्च निकाला। अंबेडकर प्रतिमा से शुरू हुआ मार्च ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर पुतला दहन किया।
इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से बर्खास्त करने तथा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के मुद्दे को लेकर पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रही है।
कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश, जिला, ब्लॉक और विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की ग्रामीण के अध्यक्ष हाजी फुरकान अहमद, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट, प्रदेश महामंत्री राव शेर मोहम्मद, अरविंद प्रधान, पूर्व मेयर गौरव गोयल, पूर्व मेयर यशपाल राणा, पूर्व मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता, प्रणय प्रताप, पीसीसी सदस्य सचिन गुप्ता, प्रदेश सचिव सुधीर शांडिल्य, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष हाजी नौशाद अली, सेवा दल जिलाध्यक्ष सुशील कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान नीरज सैनी, रिजवान अहमद, यास्मीन खान, ओवेश अंसारी, सलमान, भानु प्रताप, लवी त्यागी, अजय चौधरी, डॉ. हरविंदर सिंह, मदन पाल भड़ाना, मुंफैत अली, वैभव सैनी, मोहित त्यागी, विशाल सहगल, गौरव प्रधान सहित पार्षद, पूर्व पार्षद, प्रत्याशी और विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies