News

9/28/2026 7:52:08 PM

25 अक्टूबर को सम्मानित होंगे त्यागी समाज के मेधावी छात्र और 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। त्यागी कल्याण एवं विकास समिति रुड़की की कार्यकारिणी की बैठक कृष्णानगर में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 25 अक्टूबर को बीएसएम इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम अपराह्न चार बजे से होगा। समारोह में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कल्कि धाम आश्रम, संभल के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम होंगे। बैठक में क्षेत्र प्रभारियों से घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र वितरित करने का अनुरोध किया गया। साथ ही वर्ष 2026 में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर और अन्य व्यावसायिक परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की अंकतालिकाएं समिति के पास जमा कराने को कहा गया है।

सम्मान समारोह में शामिल किए जाने के लिए मेधावी छात्र-छात्राओं की अंकतालिकाएं तथा 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बुजुर्गों के नाम 20 अक्टूबर तक समिति के पास जमा कराने होंगे। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

समिति अध्यक्ष अनिरुद्ध त्यागी ने सभी सदस्यों से पूर्व की भांति पूर्ण सहयोग और टीम भावना के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में सदस्यों की ओर से प्राप्त प्रस्तावों और सुझावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।इस दौरान संरक्षक जे.डी. त्यागी, महामंत्री श्याम कुमार त्यागी, नवीन त्यागी, अरुण त्यागी, ब्रिजेश त्यागी फौजी, नंदकिशोर त्यागी, विकास त्यागी, शिव कुमार त्यागी, अनुराग त्यागी, संदीप त्यागी, प्रीभोज त्यागी एडवोकेट, आदेश त्यागी, नरोत्तम त्यागी एडवोकेट, राहुल त्यागी, सुबोध त्यागी, मोहित त्यागी और गौरव त्यागी मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies