
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन ने सेंटर पॉइंट होटल में ‘नेशन बिल्डर अवॉर्ड’ समारोह आयोजित किया। शिक्षा, खेल, कला और अन्य क्षेत्रों में बच्चों के विकास में योगदान देने वाले शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों को प्रमाण-पत्र और पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वालों में दिव्या गुप्ता, निधि बारतर, रुचि गिरी, रितिका गुप्ता, अमरदीप सिंह, हिमांशु, यशोदा बिष्ट, मेघा भंडारी, मुक्ता जैन, विष्णु दत्त गौड़, आंचल वर्मा, विकास, रिया भट्ट, मंजू कांडपाल, सरिता दास, प्रशांत कपिल, विभूति सैनी और विवेक वर्मा शामिल रहे।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक जिस तरह बच्चों को सींचकर उनके भविष्य को आकार देते हैं, उसी भावना के प्रतीक के रूप में उन्हें पौधे भेंट किए गए। उन्होंने विभिन्न पृष्ठभूमियों से शिक्षकों के चयन के लिए प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन डॉ. केनेथ सैमुअल का आभार व्यक्त किया।

समारोह का संचालन एन श्वेता अग्रवाल और एन अक्षरा सिंह ने किया। कार्यक्रम में पीडीजी रोटेरियन हेमंत अरोड़ा, आईपीडीजी रोटेरियन रवि प्रकाश, रोटेरियन कमल धवन, रोटेरियन संजीव कौशल, रोटेरियन राजेश गुप्ता, रोटेरियन रमेश रावल, इंदु रावल, रोटेरियन सुधांशु, रोटेरियन राहुल सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। 
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies