
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। कन्हैया लाल पॉलीटेक्निक में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में रुड़की ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूजा गुप्ता और प्राचार्य मेजर फणींद्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।
प्राचार्य मेजर फणींद्र मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को समाज हित में रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। वहीं समाजसेवी पूजा गुप्ता ने रक्त की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह शिविर केवल एक आयोजन न होकर मानवता को समर्पित महायज्ञ है। उन्होंने बताया कि एकत्र किया गया रक्त थैलीसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के जीवन की रक्षा में काम आता है।
कार्यक्रम अधिकारी मनोज सैनी और कुलदीप त्यागी ने रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए कुल 50 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस दौरान संस्थान के स्टाफ सदस्यों जितेंद्र सैनी, मनोज सैनी और विशाल सैनी ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी मनोज सैनी, कुलदीप त्यागी, गणित प्रवक्ता जितेंद्र सैनी, चंद्र शेखर पालीवाल, रमन पाल, विपिन जैन, विशाल, सतीश, कुणाल, ऋतिक, कविता तथा रुड़की ब्लड बैंक के निदेशक अखिल सैनी और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies