दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत कलियर पुलिस ने धनौरी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक युवक को 36.79 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पिरान कलियर कोतवाली के धनौरी में एनआईसी तिराहे से कुछ दूरी पर रतमऊ नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 36.79 ग्राम स्मैक बरामद हुई।आरोपी की पहचान अंकुश कुमार (32), हाल निवासी केयर हास्पिटल, भगवानपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने कथित तौर पर कलियर और आसपास से स्मैक एकत्र कर ऊंचे दाम पर बेचने की बात बताई।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है।
नशा तस्करी में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी,धनौरी चौकी प्रभारी मुनव्वर हुसैन, हेड कांस्टेबल इसरार अली, माजिद खान और विकास त्यागी शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies