
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष::आज का दिन सकारात्मक रह सकता है। कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न होगा। नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। हालांकि कार्यस्थल पर जल्दबाजी से बचें। व्यापारियों को पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह है। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
वृष::आज काम की व्यस्तता अधिक रह सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां आ सकती हैं। परिवार, खासकर माता-पिता के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें और परिवार में विवाद से बचने की कोशिश करें।

मिथुन::आज का दिन बेहतर रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी होगी। किसी को पैसा उधार देने या लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बातचीत से स्थिति संभाली जा सकती है। परिवार के साथ धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
कर्क::आज का दिन शुभ संकेत लेकर आ सकता है। नौकरी में स्थानांतरण या पदोन्नति के योग बन सकते हैं। कोई अच्छी सूचना भी मिल सकती है। विद्यार्थियों के मन में विदेश में पढ़ाई करने का विचार आ सकता है। घर में किसी रिश्तेदार का आगमन संभव है। परिवार के साथ समय बिताएं। स्वास्थ्य में सुधार महसूस हो सकता है।

सिंह::आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम के दबाव के कारण तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें। पुराने और रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतें।
कन्या::आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। नौकरी में परिस्थितियां ठीक रहेंगी और दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। कारोबारियों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात सुखद रह सकती है। हालांकि संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है।

तुला::आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में लाभ के अवसर बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान तनाव महसूस हो सकता है। घर से निकलते समय बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक::आज सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के विचार आ सकते हैं। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी और इसका लाभ रिश्तों में मिलेगा। कारोबार में आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और नए लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। संपत्ति में निवेश के बारे में विचार कर सकते हैं। परिवार में संबंध बेहतर होंगे।

धनु::आज मन में प्रसन्नता और शांति बनी रहेगी। परिवार में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा और संतान से जुड़ा सुख बढ़ सकता है। वाहन पर खर्च होने की संभावना है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक संभव है। विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी और उसका सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।

मकर::आज कला और संगीत में रुचि बढ़ सकती है। धार्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक तनाव और भाई-बहनों के साथ वैचारिक मतभेद परेशान कर सकते हैं। कारोबार में कोई भी डील जल्दबाजी में न करें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है।

कुंभ::आज आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और मन प्रसन्न रह सकता है। कारोबार में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं, जिसके लिए अधिक मेहनत करनी होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ने के कारण बजट प्रभावित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियां मिल सकती हैं और काम के सिलसिले में लंबी यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

मीन::आज पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी और शैक्षिक क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। संतान के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात या उसके घर आने की संभावना है। माता का सहयोग मिलेगा और सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। संपत्ति से आय का कोई नया जरिया बनने के संकेत हैं।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies