दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। धनौरी चौकी क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक की टक्कर में बुजुर्ग के घायल होने के बाद विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।और बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। घटना में छह लोगों के घायल हो है।जिनको उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कोटा मुरादनगर निवासी रजत कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे उसके पिता धूम सिंह सड़क से जा रहे थे। इसी दौरान गांव का सचिन तेज रफ्तार बाइक से आया और गलत दिशा में जाकर उनके पिता को टक्कर मार दी। विरोध करने पर सचिन ने अपने भाई सोहित, रोहित, गुलाब और सोलांकी के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी।शोर सुनकर अमित, उसकी पत्नी, बहन और चाचा बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
मारपीट में एक मंगलसूत्र और सोने की कान की बाली गिरकर गुम हो गई है।पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies